भारत-पाकिस्तान फिर अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में:14 नवंबर को मुकाबला, सेमीफाइनल में अफगानिस्तान-बांग्लादेश की हार; पिछली बार PAK जीता था

भारतीय अंडर-19 टीम एशिया कप के फाइनल में पहुंच गई है। 14 नवंबर को खिताबी मुकाबले में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। दोनों टीमें पिछली बार भी एशिया कप के फाइनल में आमने-सामने थीं, जहां पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से हराया था।

गुरुवार को ओमान के मस्कट में खेले गए सेमीफाइनल में भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 9 विकेट से मात दी।

अफगानिस्तान ने भारत को 228 रन का लक्ष्य दिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 227 रन बनाए। जवाब में भारत ने 36.5 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *