न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में मोहम्मद सिराज को प्लेइंग-11 से बाहर रखने के फैसले पर सवाल उठ रहे हैं। सुनील गावस्कर ने कहा कि सिराज ने कभी भारत को निराश नहीं किया, वहीं रवि शास्त्री ने भी चयन पर नाराजगी जताई।
भारत ने इस टेस्ट में 4 तेज गेंदबाजों को मौका दिया है, जबकि वॉशिंगटन सुंदर स्पिन ऑलराउंडर के तौर पर खेल रहे हैं। रवींद्र जडेजा को भी टीम में जगह नहीं मिली। टीम मैनेजमेंट ने चयन को परिस्थितियों के हिसाब से लिया गया फैसला बताया है।
सिराज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 साइकल में भारत के सबसे सफल गेंदबाज हैं। 17 जून 2025 से शुरू हुए इस साइकल में वे अब तक 44 विकेट ले चुके हैं।