पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा है कि पाकिस्तान में बॉल टैम्परिंग के लिए बोतल के ढक्कन का इस्तेमाल किया जाता था।
अख्तर ने विजडन को दिए गए इंटरव्यू में बताया, गेंद से छेड़छाड़ केवल 2-4 खिलाड़ियों का फैसला नहीं होता था, बल्कि पूरी टीम को इसकी जानकारी रहती थी।
अख्तर का यह बयान 2018 के सैंडपेपर विवाद को लेकर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में फिर शुरू हुई बहस के बीच आया है।