शाह बोले-राहुल अराजकता फैला रहे, चौराहे पर डिबेट का न्योता:अंबाला में ₹600 करोड़ के म्यूजियम का लोकार्पण किया, कहा- हरियाणा नंबर वन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने करनाल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी संसद की कार्यवाही बाधित करते हैं और देश के मुद्दों पर चर्चा नहीं होने देते।

शाह ने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उन्हें सड़क पर चर्चा करने का शौक है तो हरियाणा के किसी भी चौराहे की जगह तय कर लें। भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष वहां बहस करने पहुंच जाएंगे। उन्होंने कांग्रेस पर घुसपैठियों को बचाने का अभियान चलाने का आरोप भी लगाया।

अमित शाह ने तिरंगा लेकर पदयात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे। करनाल में कार्यक्रम के बाद शाह अंबाला पहुंचे, जहां उन्होंने करीब 600 करोड़ रुपये की लागत से बने शहीद स्मारक का लोकार्पण किया।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *