भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला कल खेला जाएगा। मैच हैमिल्टन के सेडन पार्क में सुबह 7:30 बजे शुरू होगा। भारत सीरीज में 2-0 से आगे है। उसने पहला वनडे 5 विकेट और दूसरा 6 विकेट से जीता था।
इस मैच में विराट कोहली के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 2,000 रन पूरे करने का मौका है। वे इस आंकड़े से सिर्फ 22 रन दूर हैं। वहीं, रोहित शर्मा को करियर के 1,000 छक्के पूरे करने के लिए एक छक्का चाहिए।
रोहित ऐसा करते ही 1,000 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय और दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। वे अब तक टेस्ट में 88, वनडे में 383, टी-20 इंटरनेशनल में 205 और IPL में 323 छक्के लगा चुके हैं। उनसे पहले क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।