पाकिस्तान ने पहले दिन 281 रन बनाए, 5 विकेट गंवाए:बाबर-तैयब के बाद सऊद शकील की फिफ्टी; ताहा ने भी अर्धशतक जड़ा

पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन स्टंप्स तक पहली पारी में 5 विकेट पर 281 रन बना लिए हैं। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही। डेब्यूटेंट तैयब आरिफ ने 57 और बाबर आजम ने 50 रन बनाए। दोनों ने अर्धशतक लगाए।

इसके बाद मोहम्मद ताहा ने 51 रन की पारी खेली। सऊद शकील ने भी अर्धशतक लगाया। वे 57 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ गाजी गोरी 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

पाकिस्तान ने पहले सेशन में 30 ओवर में 2 विकेट पर 137 रन बनाए थे। तैयब आरिफ और अजान अवैस ने पहले विकेट के लिए 86 रन जोड़े। मिलन रत्नायके ने अवैस (30) और असिथा फर्नांडो ने आरिफ (57) को आउट किया।

बाबर और ताहा ने भी अर्धशतक लगाए

दूसरे सेशन में बाबर आजम और मोहम्मद ताहा ने तीसरे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की। बाबर ने 58 गेंदों पर 50 रन बनाए। उन्हें दिलशान मदुशंका ने विकेटकीपर कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराया। ताहा ने 105 गेंदों पर 51 रन बनाए। उन्हें सोनल दिनुषा ने आउट किया।

सऊद शकील ने संभाली पारी

पांचवां विकेट गिरने के बाद सऊद शकील ने पारी को संभाला। उन्होंने सलमान आगा के साथ 26 रन जोड़े। आगा 16 रन बनाकर असिथा फर्नांडो का शिकार बने। दिन का खेल खत्म होने तक सऊद 112 गेंदों पर 57 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ गाजी गोरी भी क्रीज पर हैं।

श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो ने 2 विकेट लिए। मिलन रत्नायके, दिलशान मदुशंका और सोनल दिनुषा को 1-1 सफलता मिली।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *