रिपोर्ट- नेतन्याहू आइजनकोट को PM बनाने को तैयार:इजराइल में बारी-बारी से सरकार चलाने का प्रस्ताव देंगे, पहले आइजनकोट फिर खुद बनेंगे प्रधानमंत्री

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू विपक्षी नेता गादी आइजनकोट को प्रधानमंत्री बनाने को तैयार हो गए हैं। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, नेतन्याहू जल्द प्रस्ताव सामने रख सकते हैं।

इसके तहत दोनों नेता बारी-बारी से सरकार चलाएंगे। पहले आइजनकोट प्रधानमंत्री बनेंगे और उनके बाद नेतन्याहू यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह प्रस्ताव पहले ही एक आइजनकोट तक पहुंचा दिया गया है। हालांकि, आइजनकोट को नेतन्याहू के इस प्रस्ताव पर भरोसा नहीं है। वे अगले हफ्ते नई सरकार बनाने की तैयारी कर रहे हैं। उनके पास 6 दिसंबर तक सरकार बनाने का समय है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *