‘रामायण’ ने 9 दिन में कमाए ₹1110 करोड़:5वीं सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म बनी, पठान का रिकॉर्ड टूटा, अब धुरंधर-जवान के करीब

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। इसने रिलीज के महज 8 दिनों में दुनियाभर में ₹1,033.55 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। जबकि 9 दिनों में इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1110 करोड़ रुपए हो चुका है।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म सबसे तेज 1000 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल होने वाली फिल्मों की लिस्ट में आ चुकी है। इतनी जल्दी 1,000 करोड़ कमाने के मामले में यह तीसरी सबसे तेज भारतीय फिल्म है। रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ और अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ ने यह आंकड़ा 7 दिन में पार किया था।

‘रामायण: पार्ट 1’ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में आज शाहरुख खान की मूवी पठान को पीछे कर दिया है, जिसका ऑलटाइम कलेक्शन 1055 करोड़ रुपए था।

कैसा हुआ फिल्म का कलेक्शन?

‘रामायण: पार्ट 1’ ने भारत में ₹612 करोड़ का नेट और ₹732 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। विदेशों से ₹378 करोड़ की कमाई हुई है। इस तरह दोनों बाजारों को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹1110 करोड़ हो गया। वर्ल्डवाइड कमाई में करीब 65% हिस्सा भारत और 35% हिस्सा विदेशी बाजारों का है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *