टाटा संस की लिस्टिंग पर ट्रस्ट और बोर्ड में खींचतान:नोएल टाटा बोले- शेयर बाजार में उतरे तो मुनाफे की होड़ बढ़ेगी, दान पीछे छूटेगा

टाटा ग्रुप की मुख्य कंपनी ‘टाटा संस’ को शेयर बाजार लिस्ट करने की चर्चाओं पर टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि अगर कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट हुई, तो इससे टाटा ग्रुप के काम करने का पुराना तरीका और सिद्धांत बदल सकते हैं।

नोएल टाटा ने बताया कि पब्लिक होने के बाद जब कंपनी के 30 से 40 हजार नए शेयरधारक बन जाएंगे, तो फिर समाज सेवा और दान के बजाय सिर्फ मुनाफा कमाने पर जोर बढ़ जाएगा।

शनिवार को एक इवेंट में उन्होंने कहा कि टाटा ट्रस्ट्स इस मुद्दे पर सरकार और रेगुलेटर्स के साथ मिलकर बातचीत करेगा, ताकि कोई ऐसा रास्ता निकाला जा सके जिससे टाटा ग्रुप की असली पहचान और सेवा भाव बना रहे।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *