रणबीर कपूर और यश स्टारर रामायणः पार्ट-1 ने रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे रविवार को बॉक्स ऑफिस पर जोरदार वापसी की। फिल्म ने रविवार को भारत में ₹35.60 करोड़ नेट कमाए। शनिवार के मुकाबले फिल्म की कमाई में 28.8% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन ₹942.75 करोड़ हो गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन ₹1,126.50 करोड़ पहुंच चुका है। इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹1,693.50 करोड़ हो चुका है। अब फिल्म ₹1,700 करोड़ के आंकड़े से महज कुछ करोड़ दूर है।
फिल्म के तीसरे वीकेंड यानी शुक्रवार, शनिवार और रविवार को कुल ₹79 करोड़ नेट की कमाई हुई। शुक्रवार को ₹15.75 करोड़, शनिवार को ₹27.65 करोड़ और रविवार को ₹35.60 करोड़ का कलेक्शन रहा। हालांकि तीसरे रविवार की कमाई दूसरे रविवार के ₹75 करोड़ के मुकाबले 52.5% कम रही।