सोना लगातार 16 दिन गिरने के बाद आज ₹1052 महंगा:10 ग्राम सोना ₹1.25 लाख पहुंचा, एक्सपर्ट बोले- एकमुश्त निवेश से बचें

सोना के दाम लगातार 16 दिन गिरने के बाद आज यानी 23 नवंबर को बढ़ गए हैं। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,052 रुपए महंगा होकर 1.25 लाख रुपए पर पहुंच गया है।

पांच नवंबर को सोने के दाम 1.44 लाख रुपए पर थे, जो लगातार गिरावट के बाद 1.24 लाख रुपए पर आ गए थे।

एक किलो चांदी की कीमत आज 97 रुपए बढ़कर 1.53 लाख रुपए हो गई है। एक्सपर्ट्स के अनुसार लगातर गिरावट के कारण अब सोने-चांदी में खरीदारी बढ़ने लगी है, लेकिन अभी एकमुश्त खरीदारी से बचना चाहिए।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *