बांग्लादेश में प्रधानमंत्री तारिक रहमान की सरकार के लिए मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। सत्ता संभालने के 9 महीने बाद ही उन्हें कई मोर्चों पर विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
कपड़ा उद्योग के मजदूर वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के समर्थक भी सड़कों पर उतर आए हैं। अब मुख्य विपक्षी दल जमात-ए-इस्लामी ने भी सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान कर दिया है।
हालात संभालने के लिए सरकार ने 7 जिलों में बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) की 97 टुकड़ियां तैनात की हैं। पुलिस ने 880 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इसके बावजूद हिंसा की घटनाएं जारी हैं।