रामायण देखकर भड़के महाभारत के कृष्ण नितीश भारद्वाज:पहले रणबीर कपूर की फिल्म को ऑस्कर मिलने की थी उम्मीद, अब बोले- भारतीय विरासत को गलत दिखाया

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बीआर चोपड़ा के मशहूर टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में भगवान कृष्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता नितीश भारद्वाज ने फिल्म की आलोचना की है। खास बात यह है कि ट्रेलर देखने के बाद उन्होंने फिल्म को ऑस्कर मिलने तक की भविष्यवाणी की थी। लेकिन फिल्म देखने के बाद उनका नजरिया पूरी तरह बदल गया। उन्होंने मेकर्स पर भारतीय इतिहास, विरासत और आध्यात्मिक मूल्यों को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया है।

नितीश के मुताबिक, फिल्म में रावण को बेहद उदार, सामाजिक न्याय का पक्षधर और निष्पक्ष व्यक्ति के तौर पर पेश किया गया है। उनके अनुसार, ऐसा करने से रामायण की मूल नैतिक और आध्यात्मिक अवधारणा बदल जाती है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि रामायण सिर्फ एक कहानी नहीं है, बल्कि सनातन भारत की सभ्यतागत और आध्यात्मिक चेतना से गहराई से जुड़ा महाकाव्य है। इसके नायक, नायिका और खलनायक सभी इसके संदेश और मूल्यों का अभिन्न हिस्सा हैं।

उन्होंने आगे कहा कि भगवान विष्णु ने धर्म, परंपरा और मर्यादा की स्थापना के लिए राम अवतार लिया था। ऐसे में रावण को असाधारण रूप से उदार और न्यायप्रिय दिखाना रामायण के मूल उद्देश्य को कमजोर करता है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *