इंदौर कॉन्सर्ट रद्द होने का दावा गलत:दिलजीत बोले- चैनल मसाला लगाकर दिखाते हैं, बेशर्म, आ रहा हूं; 3 बार बम से उड़ाने की धमकी मिली

दिलजीत दोसांझ ने इंदौर कॉन्सर्ट रद्द होने की खबरें खारिज कर दी हैं। कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की 3 धमकियां मिलने के बीच सिंगर ने कहा है कि वो जरूर आएंगे और इंदौर में सबसे पहले पोहा खाएंगे। साथ ही उन्होंने न्यूज चैनलों पर मसाला लगाकर खबरें दिखाने का भी आरोप लगाया है।

दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर कहा- ‘15 नवंबर को हम इंदौर आ रहे हैं। बहुत सारी न्यूज लगीं। बहुत सारे चैनल्स ने मजे लिए। मसाला लगाकर चटकारे लगाकर खबरें सुनाईं। इसलिए मैं खबरों के मूड में हूं। मैं 15 तारीख को इंदौर आ रहा हूं। सबसे पहले हम आकर खाएंगे पोहा। 101 %, फिर एनर्जी लेकर चक देंगे चट्ट दे फट्टे। आपको फिक्र नहीं करनी है और न ही कोई खबर सुननी है।’

आगे दिलजीत ने कहा, ‘मैं तो कहता हूं, जिस इंसान को आराम की जिंदगी जीनी है, बेफिक्र होकर, टेंशन फ्री, वो इंसान खबरें न सुने। आप सुबह गुगल पर दुनिया की खबरें देख लो। वर्ना ये लोग मसाला लगा लगाकर, कोई पेशाब गया तो उसकी भी खबर लग जाती है। फिट्टे मुंह। पागल हैं साले। जिस पर खबरें नहीं बननी है, उस पर भी बना देते हैं। कुछ हो तो पहले स्पष्टीकरण तो करो। बोलने से पहले सोच लो, आप क्या बोल रहे हो। ढीठ, बेशर्म लोग हैं।’

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *