यामी गौतम एक्टिंग छोड़कर खेती करने वाली थीं:‘उरी’ नहीं चलती तो हिमाचल लौट जातीं; ‘आर्टिकल 370’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला

टीवी से करियर शुरू करने वाली यामी गौतम ने 2012 में ‘विक्की डोनर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। पहली फिल्म हिट रही, लेकिन आगे का सफर आसान नहीं रहा। ‘टोटल सियापा’, ‘एक्शन जैक्सन’, ‘सनम रे’, ‘जुनूनियत’, ‘सरकार 3’ और ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ के बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन के बीच उन्होंने एक्टिंग छोड़कर हिमाचल प्रदेश में खेती करने का मन बना लिया था।

यामी ने बताया कि उन्होंने वहां जमीन खरीदी थी। ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ नहीं चलती तो वह बैग पैक करके घर लौट जातीं। हालांकि, ‘उरी’ और ‘बाला’ की सफलता ने उनके करियर को नई दिशा दी। बाद में ‘ओएमजी 2’ और ‘आर्टिकल 370’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अभिनय क्षमता साबित की। ‘आर्टिकल 370’ में ज़ूनी हक्सर के किरदार के लिए उन्हें 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान मिला।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *