मोदी बोले- गांधीजी बोलकर गए, स्वदेशी अपनाओ:मेरी मत मानिए, गांधीजी की तो सुनिए; आत्मनिर्भरता का महत्व क्यों याद दिलाना पड़ रहा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उद्योगपतियों से कहा कि स्वदेशी का महत्व आपको क्यों बताना पड़ रहा है।

पीएम बोले कि गांधी जी स्वदेशी अपनाने का संदेश दे गए। सोचिए, 100 साल बीत चुके हैं। आज मुझे भी वही बात दोहरानी पड़ रही है। मेरी बात मत मानिए, कम से कम गांधीजी की तो मानिए भाई।’

इस दौरान पीएम मोदी ने देश के बड़े उद्योगपतियों को फटकार लगाई। PM ने कहा कि सरकार ने कॉर्पोरेट टैक्स 30% से घटाकर 22% किया और 12 लाख रुपए तक की सालाना कमाई टैक्स फ्री कर दी। लेकिन, क्या कंपनियों ने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई? क्या कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई?

उन्होंने कहा कि कंपनियों का रवैया ऐसा है कि ‘मोदी जी, आप करिए, हम तो सिर्फ देखते रहेंगे। क्या ऐसे ही काम चलता रहेगा?’ PM मोदी दिल्ली में फिक्की के 100वें स्थापना दिवस पर स्पीच दे रहे थे।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *