मारुति सुजुकी ने चुनिंदा कारों के दाम बढ़ाए:22 नवंबर से कीमतें लागू, औसत 0.31% इजाफा; बढ़ती लागत को वजह बताया

मारुति सुजुकी इंडिया ने चुनिंदा कारों की कीमतें 22 नवंबर 2026 से बढ़ा दी हैं। कंपनी ने औसत कीमतों में करीब 0.31% बढ़ोतरी की है।

कंपनी ने यह फैसला लगातार बढ़ती लागत के दबाव के कारण लिया है। हालांकि, किस मॉडल और वेरिएंट की कीमत कितनी बढ़ी है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

मारुति सुजुकी ने कहा कि उसने लागत घटाने की कोशिश जारी रखी। इसके बावजूद बढ़ी लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालना जरूरी हो गया।

कंपनी ने बताया कि कीमतों में बढ़ोतरी चुनिंदा मॉडलों पर लागू होगी। ग्राहक खरीदारी से पहले अधिकृत डीलर से नई कीमतों की जानकारी ले सकते हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *