अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में पहुंचे CM विजय:रजनीकांत और कमल हासन साथ दिखे; एटली-भुवनेश्वर कुमार भी पहुंचे, देखें तस्वीरें

चेन्नई में शनिवार को म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का वेडिंग रिसेप्शन हुआ। ITC ग्रैंड चोला होटल में आयोजित समारोह में सुपरस्टार रजनीकांत, कमल हासन और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय समेत कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं।

अनिरुद्ध और काव्या ने इससे पहले 11 नवंबर को ग्रीस में एक निजी समारोह में शादी की थी।

चेन्नई के ITC ग्रैंड चोला होटल में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश, केरल के मुख्यमंत्री वी.टी. सतीशन, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और उदयनिधि स्टालिन भी पहुंचे।

समारोह में रजनीकांत और कमल हासन की मुलाकात भी चर्चा में रही। दोनों एक-दूसरे के साथ हंसते और बातचीत करते नजर आए।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *