भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर 10वीं बार साउथ एशियन फुटबॉल (SAFF) चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया।
ढाका के नेशनल स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए फाइनल में भारतीय टीम हाफ टाइम तक 1-0 से पीछे थी। पाकिस्तान को दूसरे हाफ में एक खिलाड़ी के रेड कार्ड मिला। इसका फायदा उठाते हुए सुहैल अहमद भट ने 60वें मिनट में गोल कर भारत को बराबरी दिलाई।
इसके बाद मैच खत्म होने से दो मिनट पहले यानी 88वें मिनट में संदीप मांडी ने हेडर से गोल किया और भारत को 2-1 से जीत दिला दी। इस जीत के साथ भारत ने लगातार तीसरी बार SAFF चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। टीम 2021 और 2023 में भी चैंपियन बनी थी।
भारत टूर्नामेंट के इतिहास में लगातार तीन बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गया है। वहीं, पाकिस्तान पहली बार फाइनल में पहुंचा था।