भारतीय विमेंस टीम ने जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हराया:तीसरे वनडे में स्पिनर वैष्णवी शर्मा ने 5 विकेट लिए; इंडिया सीरीज 3-0 से जीती

भारत ने जिम्बाब्वे को तीसरे वनडे में 8 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 3-0 से जीत ली। बुधवार को वडोदरा में वैष्णवी शर्मा ने पहली बार वनडे में 5 विकेट लिए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 39.5 ओवर में 131 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत ने 17 ओवर में 2 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

प्रतीका ने नाबाद 59 रन और शेफाली ने नाबाद 51 रन बनाए। भारतीय टीम ने इस दौरे पर टी-20 सीरीज भी 3-0 से जीती थी।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *