अगर आपका सेविंग अकाउंट पोस्ट ऑफिस में है और इसका ATM कार्ड इस्तेमाल करते हैं या आपके आसपास डाक विभाग का ATM तो इसके इस्तेमाल से पहले ये नियम जानना जरूरी है।
अब आप ATM से एक दिन में ज्यादा से ज्यादा 25,000 रुपए निकाल सकते हैं, लेकिन एक बार में अधिकतम ₹10,000 ही निकाल सकेंगे।
साथ ही, पैसे निकालते समय खाते में कम से कम 500 रुपए का बैलेंस रहना जरूरी है, वरना आपका ट्रांजैक्शन रिजेक्ट हो सकता है और 23 रुपए तक एक्स्ट्रा चार्ज भी लग सकता है।