दुनिया की सबसे बड़ी चिप कंपनी एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग ने एक चीनी महिला कारोबारी एलिस हुआंग से अफेयर की बात मान ली है। इस रिश्ते का खुलासा 29 अक्टूबर को न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में हुआ था।
रिपोर्ट में बताया गया था कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि यह महिला चीन के लिए जासूसी कर रही थी। आरोप है कि उसने हुआंग से नजदीकी बढ़ाकर कंपनी और उसके कारोबार से जुड़ी अहम जानकारियां हासिल करने की कोशिश की।
इसके बाद रविवार को हुआंग ने कंपनी के कर्मचारियों को भेजे मैसेज में पत्नी से बेवफाई करने की बात मानी। उन्होंने पत्नी और बच्चों से माफी भी मांगी।
रिपोर्ट के मुताबिक, जेन्सन हुआंग और एलिस हुआंग पहली बार जून 2024 में ताइवान की राजधानी ताइपे में एक पार्टी के दौरान साथ दिखे थे।
यह पार्टी टेक्नोलॉजी से जुड़े लोगों के लिए रखी गई थी। एलिस वहां सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड की अधिकारी के तौर पर शामिल हुई थीं।