क्रूड ऑयल में 2020 के बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट आई है। पिछले हफ्ते ये 16% से ज्यादा गिरा। आज यह मामूली गिरावट के साथ 97 डॉलर प्रति बैरल के करीब ट्रेड कर रहा है। अक्टूबर के अंत में तेल की कीमतें छह महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थीं, जहां से अब इनमें राहत देखी जा रही है।
बाजार विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में डोनाल्ड ट्रम्प की पार्ट की हार के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि मिडिल ईस्ट में सैन्य संघर्ष बहुत ज्यादा नहीं बढ़ेगा। कूटनीतिक समाधान की बढ़ती उम्मीदों ने कीमतों को नीचे लाने में मदद की है। हालांकि, अनिश्चितता अभी भी बनी हुई है।
फारस की खाड़ी और मिडिल ईस्ट के अन्य इलाकों में छिटपुट हमले अभी भी जारी हैं। यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस के मुताबिक, होर्मुज से गुजर रहे एक ऑयल टैंकर पर हमला हुआ है।
वहीं यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने रियाद में सऊदी अरामको के दफ्तरों को निशाना बनाया। जवाब में ओपेक सदस्य सऊदी अरब की सेना ने दो मिसाइल लॉन्चर्स को तबाह कर दिया।