पीएम मोदी एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से कल मिलेंगे:नई दिल्ली में शाम 4:30 बजे मुलाकात; भारत ने पहली बार 30 गोल्ड जीते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एशियन पैरा गेम्स 2026 के प्लेयर्स से कल मुलाकात करेंगे। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शाम करीब 4:30 बजे यह कार्यक्रम होगा। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

जापान के आईची-नागोया में 18 से 24 अक्टूबर तक हुए इन खेलों में भारत ने कुल 114 मेडल जीते। इनमें 30 गोल्ड, 35 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारत पहली बार 30 गोल्ड तक पहुंचा। टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर रही। 2023 में चीन के हांगझोउ में हुए एशियन पैरा गेम्स में भारत ने 108 मेडल हासिल किए थे।

भारत के मेडल सिर्फ एक-दो खेलों तक सीमित नहीं रहे। पैरा एथलेटिक्स और पैरा बैडमिंटन ने सबसे ज्यादा योगदान दिया। इनके अलावा तैराकी, तीरंदाजी, शूटिंग, टेबल टेनिस, जूडो और पावरलिफ्टिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों ने पदक जीते।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *