कोहली ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड:वनडे रनचेज में सबसे ज्यादा रन, रोहित 17वीं बार शून्य पर आउट; अर्शदीप का गर्लफ्रेंड के लिए डांस

भारत ने ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया। विराट कोहली लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा।

रोहित शर्मा 17वीं बार शून्य पर आउट हुए। वहीं अर्शदीप सिंह ने काइल जैमीसन को आउट करने के बाद डांस किया। इसे उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को डेडीकेट किया।

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे में बने टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स…

1. कोहली ने सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा

कोहली ने वनडे क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे 8741 रन बना लिए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 8720 रन को पीछे छोड़ दिया।

2. कोहली ने पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी की

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 1,971 रन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है। दोनों बल्लेबाज इस मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *