पाकिस्तान ने भारत को 48 रन से हराया:कप्तान तिलक की सेंचुरी काम नहीं आई; राइजिंग एशिया कप में हसन-रजा को 3-3 विकेट

पाकिस्तान-A ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत-A को 48 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। दोहा में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में 313 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

जवाब में भारतीय टीम 49.1 ओवर में 265 रन ही बना सकी। कप्तान तिलक वर्मा ने 149 गेंदों पर 100 रन बनाए, लेकिन जीत नहीं दिला सके। उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने 70 और शाहबाज अहमद ने 56 रन की पारी खेली। पाकिस्तान से हसन नवाज और अली रजा ने 3-3 विकेट लिए।

इससे पहले पाकिस्तान से 3 बल्लेबाजों ने फिफ्टी लगाई। हसन नवाज ने 79, माज सदाकत ने 59 और फरहान यूसुफ ने 56 रन बनाए। भारत से हर्षित राणा, विप्रज निगम, प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे को 2-2 विकेट मिले।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *