न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 243 रन की लीड ली:तीसरे दिन स्कोर 133/3, रचिन रवींद्र 46 रन पर नाबाद; बुमराह को 2 विकेट

टीम इंडिया क्राइस्टचर्च टेस्ट में बैकफुट पर है। रविवार को तीसरे दिन न्यूजीलैंड ने 243 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

स्टंप्स तक कीवियों ने दूसरी पारी में 3 विकेट पर 133 रन बना लिए हैं। रचिन रवींद्र 46 रन पर नाबाद लौटे। डेरिल मिचेल 5 रन पर नाबाद हैं।

वॉशिंगटन सुंदर ने डेवोन कॉन्वे (51 रन) को कैच आउट कराया। जसप्रीत बुमराह ने टॉम लैथम (8 रन) और हेनरी निकल्स (22 रन) के विकेट झटके।

कीवियों को पहली पारी में 110 रन की बढ़त मिली। सुबह 116/6 से आगे खेलने उतरी भारतीय टीम 246 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड ने 356 बनाए थे।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *