सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI) में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बयान पर गजेंद्र चौहान ने कड़ी आपत्ति जताई है।
दरअसल नसीरुद्दीन शाह ने बीजेपी को अपशब्द कहे थे, इस पर गजेंद्र चौहान ने कहा की नसीरुद्दीन शाह को ऐसा बोलते हुए शर्म आनी चाहिए।
गजेंद्र चौहान ने नसीरुद्दीन को सलाह दी कि वे सरकार की आलोचना करने के बजाय छात्रों को सही सलाह दें। उन्होंने कहा कि नसीरुद्दीन महान कलाकार हैं, लेकिन राजनीतिक मुद्दों पर हमेशा एकतरफा बात करते हैं।