धनतेरस पर सोना-चांदी सस्ता:सोना ₹2,677 घटकर ₹1.41 लाख पर आया; चांदी ₹4,432 सस्ती, इस साल ₹48 हजार दाम घटे

धनतेरस पर आज सोना-चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 2,677 रुपए घटकर करीब 1.41 लाख रुपए पर आ गए हैं।

एक किलो चांदी 4,432 रुपए सस्ती होकर 1.83 लाख रुपए पर आ गई है। इससे एक दिन पहले गुरुवार को सोना 1.44 लाख और चांदी 1.87 लाख रुपए पर थी। चांदी इस साल चांदी 48 हजार रुपए सस्ती हुई है।

इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 10,934 रुपए महंगा हुआ है। वहीं, चांदी 47,552 रुपए सस्ती हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए था, जो अब 1.41 लाख रुपए पहुंच गया है।

वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो 1.83 लाख रुपए हो गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *