सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने कहा है की वे बिहार में परफॉर्म करना चाहते थे, लेकिन वहां के प्रशासन ने क्राउड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी नहीं ली।
आयोजकों के लिए हजारों की भीड़ को संभालना मुश्किल होता, इसलिए बिहार में शो आयोजित नहीं हो पाया। उन्होंने दिल्ली कॉन्सर्ट में आई सुरक्षा अड़चनों का जिक्र करते हुए दिल्ली पुलिस और CRPF के सहयोग की सराहना की।
भीड़ प्रबंधन की जिम्मेदारी नहीं मिलने से रद्द हुआ बिहार कॉन्सर्ट
हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान दिलजीत दोसांझ ने बताया कि उन्होंने पिछले साल भी बिहार में कॉन्सर्ट आयोजित करने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि कॉन्सर्ट में ज्यादा भीड़ उमड़ती है, जिसे संभालना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।