कहां, कितनी लोकसभा-विधानसभा सीटें बढ़ेंगी, परिसीमन आयोग तय करेगा:महिला आरक्षित सीटें भी चुनेगा; सुप्रीम कोर्ट जज अध्यक्ष, हर राज्य से 10 सहयोगी सदस्य होंगे

केंद्र सरकार सोमवार को लोकसभा में संविधान संशोधन विधेयक पेश करेगी। इसके तहत लोकसभा और सभी राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों की विधानसभा सीटों की संख्या 50% बढ़ाने का प्रस्ताव है।

किस राज्य में कितनी लोकसभा और विधानसभा सीटें बढ़ेंगी, यह तय करने की जिम्मेदारी परिसीमन आयोग की होगी। आयोग महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षित सीटों की पहचान भी करेगा।

आयोग में तीन मुख्य सदस्य होंगे। इसकी अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा या रिटायर्ड जज करेंगे। इसके अलावा हर राज्य से 10 सहयोगी सदस्य नामित किए जाएंगे।

आयोग के मुख्य सदस्यों में शामिल होंगे चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त या उनके नामित चुनाव आयुक्त और संबंधित राज्य के राज्य निर्वाचन आयुक्त आयोग के अन्य दो सदस्य होंगे।

मेघालय और नगालैंड में राज्य निर्वाचन आयुक्त की जगह राज्यपाल की ओर से नामित व्यक्ति यह जिम्मेदारी निभाएगा।

आयोग का कार्यकाल केंद्र सरकार तय करेगी। जरूरत पड़ने पर सरकार इसे बढ़ा भी सकेगी।

हर राज्य से 5 सांसद और 5 विधायक सहयोगी सदस्य

प्रत्येक राज्य से पांच लोकसभा सांसदों को लोकसभा अध्यक्ष नामित करेंगे। पांच विधायकों को संबंधित राज्य विधानसभा के अध्यक्ष नामित करेंगे।

ये सहयोगी सदस्य आयोग की बैठकों और चर्चाओं में हिस्सा ले सकेंगे, लेकिन उन्हें मतदान करने या आयोग के फैसलों पर हस्ताक्षर करने का अधिकार नहीं होगा।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *