न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में शतक जमाने वाले भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ताजा ICC रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज बन गए हैं। पिछले सप्ताह तक टॉप पर रहे ईशान किशन दो स्थान फिसल कर तीसरे नंबर पर आ गए हैं।
चार भारतीय बल्लेबाज टॉप-10 में शामिल हैं। गेंदबाजों और ऑलराउंडर्स की टॉप-10 लिस्ट में कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं है। अफगानिस्तान के राशिद खान नंबर-1 गेंदबाज और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा नंबर-1 ऑलराउंडर हैं।