अफ्रीका में कोरोना वायरस के मामले 83.9 लाख के करीब : अफ्रीका सीडीसी

अदीस अबाबा – अफ्रीका में कोविड-19 के पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर 83,87,602 तक पहुंच गई है। इसकी जानकारी अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने दी।

अफ्रीका में कोविड-19 के पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर 83,87,602 तक पहुंच गई है। इसकी जानकारी अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने दी।

अफ्रीकी संघ (एयू) की विशेष स्वास्थ्य एजेंसी, अफ्रीका सीडीसी ने कहा कि पूरे महाद्वीप में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 214,160 हो गई है।

वहीं पूरे महाद्वीप में कुल 7,740,533 संक्रमित लोग अब तक इस बीमारी से उबर चुके हैं।

अफ्रीका सीडीसी के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका, मोरक्को, ट्यूनीशिया और इथियोपिया महाद्वीप में सबसे ज्यादा मामलों वाले देशों में से हैं।

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के 2,912,145 मामलों के साथ अफ्रीका में सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को ने सोमवार तक 939,187 मामले दर्ज किए।

कोरोना मामलों के संदर्भ में, दक्षिणी अफ्रीका सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है, इसके बाद महाद्वीप के उत्तरी और पूर्वी हिस्से हैं, जबकि अफ्रीका सीडीसी के अनुसार, मध्य अफ्रीका महाद्वीप में सबसे कम प्रभावित क्षेत्र है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *