पीएम मोदी ने भारत मंडपम में रखा शाही भोज, गाला डिनर के लिए पहुंचे ब्रिक्स देशों के नेता

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक नेताओं के लिए शानदार रात्रि भोज का आयोजन किया है। ये गाला डिनर भारत मंडपम में रखा गया है।

पीएम मोदी के साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत सभी वैश्विक नेता शाही डिनर के लिए पहुंचे हैं। भारत मंडपम में पीएम मोदी ने शाही भोज का आयोजन किया है।

भारत मंडपम में पीएम मोदी के साथ आते हुए व्लादिमीर पुतिन के साथ कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव को भी देखा जा सकता है।

शाही भोज से पहले ब्रिक्स नेताओं के सामने भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई गई। प्रधानमंत्री मोदी और तमाम ब्रिक्स नेताओं के सामने देश के अनूठे कल्चर को दिखाया गया।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *