अडाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड को वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में 1,492 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर यह 55% कम है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 3,304 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।
जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी की कामकाजी आय यानी रेवेन्यू 37,215 करोड़ रुपए रहा। सालाना आधार पर यह 75% बढ़ा है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 21,248 करोड़ रुपए रहा था।
नतीजों के मुताबिक, दूसरी तिमाही में कंपनी की कमाई तो बढ़ी है, लेकिन उसका मुनाफा कम हुआ है। इसकी वजह यह है कि कंपनी का खर्च भी सालाना आधार पर बढ़ा है।