सोना ₹452 सस्ता होकर ₹1.42 लाख पर आया:अक्टूबर में अब तक 6 हजार दाम गिर चुके, चांदी आज ₹2964 नीचे आई

दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम में गिरावट जारी है। 29 अक्टूबर को भी इनके दाम में गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 452 रुपए गिरकर 1.42 लाख रुपए आ गया।

वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 2,964 रुपए गिरकर 1.90 लाख रुपए पर आ गई है। अक्टूबर में अब तक सोना करीब 6 हजार और चांदी 30 हजार रुपए सस्ती हो चुकी है।

इससे पहले बीते महीने यानी सितंबर में सोना 8 हजार और चांदी 15 हजार सस्ती रुपए हुई। 31 अगस्त को सोना 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर था जो 30 सितंबर को 1.48 लाख रुपए पर आ गया। इसी तरह 1 किलो चांदी की कीमत 2.37 लाख रुपए से गिरकर 2.22 लाख रुपए पर आ गई।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *