ट्रेंट के चेयरमैन नोएल टाटा 29 साल बाद रिटायर होंगे:बहराम वकील 12 नवंबर से कमान संभालेंगे; राजीव दुबे और कल्पना मर्चेंट बोर्ड में शामिल

टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट लिमिटेड के चेयरमैन और डायरेक्टर नोएल टाटा 11 नवंबर 2026 को अपने पद से रिटायर होंगे। वे इस पद पर 29 साल से काम कर रहे हैं। नोएल टाटा की जगह बहराम वकील जिम्मेदारी संभालेंगे।

कंपनी ने गुरुवार को बताया कि योगदान को देखते हुए 12 नवंबर से नोएल टाटा चेयरमैन एमेरिटस यानी मानद चैयरमैन के रूप में नियुक्त रहेंगे। इसके अलावा वे टाटा संस के बोर्ड में टाटा ट्रस्ट्स के नॉमिनी डायरेक्टर भी पहले की तरह बने रहेंगे।

यह बदलाव ऐसे समय पर हो रहा है, जब टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के रीअपॉइंटमेंट, टाटा संस की लिस्टिंग और ग्रुप के गवर्नेंस नियमों को लेकर मतभेद चल रहा हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *