गिल ने नेट्स पर तैयारी शुरू की:न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से वनडे सीरीज, रोहित-कोहली की वापसी; राहुल और गुरनूर भी जुड़े

ऑकलैंड में 29 अक्टूबर को भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल ने नेट्स पर अभ्यास किया। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज 4 नवंबर से ईडन पार्क में शुरू होगी।

विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज गुरनूर बरार भी भारतीय टीम से जुड़ गए हैं। इस सीरीज से सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली की वनडे टीम में वापसी होगी।

गिल को आखिरी दो वनडे से आराम दिया गया

वनडे फॉर्मेट में गिल के साथ-साथ श्रेयस अय्यर भी कप्तान बनाए गए हैं। गिल शुरुआती तीन वनडे में कप्तानी करेंगे। वहीं, आखिरी दो वनडे में श्रेयस अय्यर कमान संभालेंगे। इस दो मैचों के दौरान टेस्ट की तैयारी के लिए गिल के साथ उप कप्तान केएल राहुल को आराम दिया जाएगा।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *