रणजी ट्रॉफी- मुंबई ने हरियाणा को फॉलोऑन दिया:मुशीर खान ने 6 विकेट लिए; तमिलनाडु ने रेलवे को 5 विकेट से हराया

रणजी ट्रॉफी के तीसरे राउंड के मुकाबलों में मुंबई ने हरियाणा के खिलाफ मजबूत स्थिति बना ली है। मुंबई के स्पिन ऑलराउंडर मुशीर खान ने 85 रन देकर 6 विकेट लिए। वहीं तनुष कोटियन ने 3 विकेट झटके।

हरियाणा की पहली पारी 270 रन पर सिमट गई। मुंबई ने पहली पारी में 430 रन बनाए थे। इस तरह टीम को 160 रन की बढ़त मिली और उसने हरियाणा को फॉलोऑन दे दिया। हरियाणा के लिए निशांत सिंधु ने 105 रन की पारी खेली।

तमिलनाडु ने चेन्नई में रेलवे को 5 विकेट से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। 128 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तमिलनाडु की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 39 रन तक 3 विकेट गंवा दिए। इसके बाद आंद्रे सिद्धार्थ ने अर्धशतक लगाकर पारी संभाली और टीम को जीत तक पहुंचाया।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *