मस्क बोले-2028 में डेमोक्रेट्स जीते तो अमेरिका में लोकतंत्र खत्म:एक पार्टी वाला देश बन जाएगा; ट्रम्प की पार्टी के लिए वोट मांगा

अमेरिकी अरबपति इलॉन मस्क ने चेतावनी दी है कि अगर 2028 के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने राष्ट्रपति पद और संसद के दोनों सदनों में जीत हासिल कर ली, तो देश में लोकतंत्र खत्म हो सकता है।

मस्क ने कहा कि डेमोक्रेट्स अपने फायदे के लिए देश की राजनीतिक व्यवस्था बदल सकते हैं। इसके बाद अमेरिका एक ऐसी व्यवस्था में बदल जाएगा, जहां हमेशा एक ही पार्टी का शासन रहेगा।

मस्क ने लोगों से 3 नवंबर को होने वाले मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *