भारत ने बेहद रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 4-3 से हराकर एशियन गेम्स मेंस हॉकी के फाइनल में जगह बना ली है। अभिषेक ने मैच के आखिरी मिनट में गोल कर भारत को जीत दिलाई।
गोल्ड मेडल के लिए 3 अक्टूबर को भारत का सामना मलेशिया से होगा। मलेशिया ने दूसरे सेमीफाइनल में साउथ कोरिया को 2-1 से हराया है।
भारत ने मेंस हॉकी में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी पांचों मुकाबले जीते हैं। भारत ने एशियन गेम्स 2023, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024, प्रो लीग 2026, वर्ल्ड कप 2026 और एशियन गेम्स 2026 सेमीफाइनल में जीत दर्ज की।