फिल्म रामायण से रणबीर कपूर का नया पोस्टर जारी:राजा दशरथ बने अरुण गोविल भी दिखे, रिलीज डेट सवालों में; फिल्म से जुड़े विवाद भी पढ़िए

भारत की सबसे बड़े बजट में बनी फिल्म रामायण से भगवान राम का किरदार निभाने वाले रणबीर कपूर का नया पोस्टर जारी किया गया है। रणबीर के अलावा राजा दशरथ बने अरुण गोविल का भी पोस्टर शेयर किया गया है। ये पोस्टर ऐसे समय पर रिलीज हो रहे हैं, जब फिल्म के प्री-पोन होने की खबरें सुर्खियों में हैं।

रणबीर कपूर और अरुण गोविल से पहले शुक्रवार को फिल्म में कैकेयी बनीं लारा दत्ता और मंथरा बनीं शीबा चड्ढा के पोस्टर भी जारी किए गए हैं।

इस फिल्म को दिवाली के मौके पर 6 नवंबर को रिलीज करने की घोषणा हुई थी, हालांकि नई रिपोर्ट्स के अनुसार, अब फिल्म एक दिन पहले यानी 5 नवंबर को रिलीज की जाएगी। इससे पहले 4 नवंबर से फिल्म के पेड प्रिव्यू शो शुरू किए जाएंगे। फिल्म के इस प्लान का मतलब है कि ‘रामायण’ दिवाली से पहले रिलीज हो जाएगी।

प्रमोशनल इवेंट में हुआ था विवाद

हाल ही में रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर ‘रामायण’ के प्रमोशन के लिए मुंबई के फिल्म सिटी स्थित प्राइम फोकस स्टूडियो पहुंचे थे। कार्यक्रम का समय दोपहर 12 बजे बताया गया था, जिसे बाद में दोपहर 1 बजे कर दिया गया। तय समय के अनुसार मीडिया कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गया, लेकिन बातचीत शुरू होने में करीब साढ़े चार घंटे की देरी हुई। इस पर कई मीडियाकर्मी इवेंट छोड़कर निकल गए, वहीं कई ने नाराजगी जाहिर की।

इस दौरान रणबीर कपूर, साई पल्लवी, निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी समेत फिल्म की टीम मौजूद थी। देरी की वजह मिस्टर बीस्ट के कार्यक्रम में देर से पहुंचने को बताया गया।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *