CJP प्रोटेस्ट से एक्टर इमरान खान हुए डिटेन:प्रकाश राज बोले- डेमोक्रेसी की हत्या नहीं करने देंगे, वो नंगे होते रहेंगे; ऋचा चड्ढा भी भड़कीं

जंतर मंतर में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट को कई बॉलीवुड सेलेब्स का समर्थन मिला है। अनुराग कश्यप, सिंगर विशाल ददलानी और प्रकाश राज ने प्रदर्शनकारियों को डिटेन किए जाने पर सरकार पर नाराजगी जाहिर की है। वहीं दूसरी तरफ एक्टर इमरान खान को भी 400 प्रदर्शनकारियों के साथ डिटेन किया गया है।

इमरान खान मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में पहुंचे थे। उन्हें अगस्त क्रांति मैदान से डिटेन किया गया है।

प्रकाश राज ने प्रदर्शनकारियों को डिटेन किए जाने पर कहा है कि ये देश डेमोक्रेसी की हत्या नहीं होने देगा। वीडियो जारी कर प्रकाश राज ने कहा, ‘ये क्या हंगामा है। यंगस्टर्स और युवाओं को फ्लाइट और घरों से अरेस्ट कर उन्हें प्रोटेस्ट साइट में तक नहीं पहुंचने दिया जा रहा। आप डरे हुए हैं ना। पुलिस और आर्मी से आप हमें या हमारी आवाज को नहीं कैद कर रहे हैं, आप खुद कैद हैं, आप खुद को डर से कैद कर रहे हैं। क्योंकि आपके खिलाफ आवाजें उठ रही हैं। आप कोशिश करिए, लेकिन आप कभी कामयाब नहीं होंगे। ये देश आपको डेमोक्रेसी की हत्या नहीं करने देगा। ये लंबी लड़ाई है। हम लगातार सवाल पूछेंगे और आप हर रोज नंगे होते रहेंगे। चलिए खेल शुरू हुआ। देश देख रहा है।’

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *