भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं। 30 साल के पेसर को 4 नवंबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की सीरीज के लिए चुना गया है।
प्रसिद्ध को शुरुआती 3 मुकाबलों के लिए स्क्वॉड में चुना गया है। उनका सिलेक्शन फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रसिद्ध 1 और 2 नवंबर को मैच सिमुलेशन टेस्ट से गुजरेंगे।
टेस्ट के बाद ही उनकी उपलब्धता पर फैसला हो सकेगा। वे फिलहाल BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं।