ट्रम्प दोनों सदनों में मिडटर्म इलेक्शन हारे, डेमोक्रेट्स को बहुमत:अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर बनेंगे अब्दुल अल-सैयद, ट्रम्प ने ‘जिहादी’ कहा था

डेमोक्रेटिक पार्टी के अब्दुल अल-सैयद ने रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक रोज़र्स को अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन में हरा दिया है.

2026 के मिडटर्म इलेक्शन के सबसे महंगे और ध्रुवीकरण वाले मुक़ाबलों में से एक में मिली इस जीत देश भर में प्रगतिशील विचारधारा वाले नेताओं को बड़ी मज़बूती मिल सकती है.

पेशे से डॉक्टर अल-सैयद अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर बन गए हैं. उन्हें इन चुनावों में 50 फीसदी से ज़्यादा वोट मिले, जबकि रोज़र्स को क़रीब 45 फ़ीसदी समर्थन मिला.

उनकी जीत से मिशिगन की अमेरिकी सीनेट सीट डेमोक्रेटिक पार्टी के पास ही बनी रहेगी. इसके साथ ही सीनेट में पार्टी की बढ़त और मज़बूत हुई है.

डॉक्टर अल-सैयद ने कभी कोई सियासी पद नहीं संभाला है.

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *