कर्नाटक ने असम को पारी और 314 रन से हराया:विदर्भ ने मध्यप्रदेश से जीत हासिल की, उत्तराखंड ने हरियाणा को 10 विकेट से हराया

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के चौथे राउंड में बुधवार को तीन टीमों ने बड़ी जीत दर्ज की। कर्नाटक ने असम को पारी और 314 रन से हराया, विदर्भ ने मध्य प्रदेश को पारी और 20 रन से मात दी, जबकि उत्तराखंड ने हरियाणा को 10 विकेट से हराया।

कर्नाटक की जीत में मैनवंत कुमार का शतक और श्रेयस गोपाल की गेंदबाजी अहम रही। विदर्भ के लिए हर्ष दुबे और पार्थ रेखड़े ने मध्य प्रदेश की दोनों पारियों में 5-5 विकेट लिए। उत्तराखंड की जीत में पहली पारी के 153 रन बनाने वाले डेगा निश्चल और दूसरी पारी में 4 विकेट लेने वाले जगदीश सुचित की भूमिका रही।

कर्नाटक ग्रुप-B के टॉप पर

  • गुवाहाटी में खेले गए ग्रुप-B के मुकाबले में कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 577 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। टीम को पहली पारी में 442 रन की बढ़त मिली।
  • मैनवंत कुमार ने 108 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 8 चौके और 5 छक्के लगाए। यह इस सीजन में उनका दूसरा फर्स्ट क्लास शतक था। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में टेस्ट मैच और रणजी ट्रॉफी जैसे लंबे फॉर्मेट के मुकाबले शामिल होते हैं। कर्नाटक की पहली पारी में केवी अनीश ने 145 रन बनाए।
  • असम पहली पारी में 135 रन पर सिमट गया। उसे फॉलोऑन खेलना पड़ा। दूसरी पारी में भी असम 128 रन ही बना सका। कप्तान डेनिश दास ने 50 रन बनाए।
  • कर्नाटक के श्रीयस गोपाल ने 4 और शिखर शेट्टी ने 3 विकेट लेकर असम की दूसरी पारी समेट दी। कर्नाटक को इस जीत से 7 अंक मिले, जिसमें बोनस अंक भी शामिल था। टीम ग्रुप-B की अंक तालिका में 16 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई।
इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *