डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। बुधवार को मोहाली में खेले गए सेमीफाइनल में टीम ने साउथ कोरिया को 8-1 से हराया। भारत की ओर से शिलानंद लाकड़ा और दिलप्रीत सिंह ने 2-2 गोल किए। कप्तान हरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, अंगद बीर सिंह और विवेक सागर प्रसाद ने एक-एक गोल किया।
भारत अब 6 नवंबर को फाइनल में जापान से खेलेगा। जापान ने पहले सेमीफाइनल में मलेशिया को पेनल्टी शूटआउट में हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। कोरिया और मलेशिया ब्रॉन्ज मेडल के लिए भिड़ेंगे।