अब मुकेश अंबानी नहीं गौतम अडाणी देश में सबसे अमीर:हुरुन लिस्ट में संपत्ति 13% बढ़कर ₹9.23 लाख करोड़ हुई, रोशनी नादर सबसे अमीर महिला

गौतम अडाणी और उनका परिवार देश में सबसे अमीर हैं। एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 के अनुसार अडाणी परिवार ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके परिवार को पीछे छोड़ दिया है।

23 सितंबर को जारी रिपोर्ट में बताया गया कि अडाणी की संपत्ति 13% बढ़कर 9.23 लाख करोड़ रुपए हो गई है। मुकेश अंबानी की संपत्ति 10% गिरकर 8.63 लाख करोड़ रुपए हो गई है। वे रिच लिस्ट में दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

लिस्ट में 1,000 करोड़ रुपए या उससे अधिक संपत्ति वाले 1,810 लोगों को शामिल किया गया है। इनकी कुल संपत्ति 187.5 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गई है।

इस बार महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। सूची में 131 महिलाएं शामिल हैं, पिछले साल संख्या 100 थी। एचसीएल टेक्नोलॉजीज की रोशनी नादर मल्होत्रा 2.79 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ भारत की सबसे अमीर महिला हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *