सोने-चांदी के दाम में आज यानी 23 सितंबर को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 120 रुपए गिरकर 1.52 लाख रुपए पर आ गया हैं। एक किलो चांदी 156 रुपए सस्ती होकर 2.33 लाख रुपए पर आ गई है।
ये लगातार तीसरे दिन सोने-चांदी के दाम में गिरावट रही। इससे पिहले कल यानी 22 सितंबर को सोने का दाम 1,201 रुपए और 21 सितंबर को 390 रुपए कम हुआ था।
वहीं चांदी की कीमत 22 सितंबर को 2,070 रुपए और 21 सितंबर को 1,916 रुपए कम हुई थी। चांदी 3 दिन में करीब 4 हजार और सोना 1,700 रुपए सस्ता हुआ है।