पाकिस्तान के बॉलिंग कोच नॉफ्के छोड़ेंगे टीम:एशियन गेम्स आखिरी असाइनमेंट होगा; नीदरलैंड के हेड कोच बने

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बॉलिंग कोच एशले नॉफ्के ने पद छोड़ने का फैसला किया है। एशियन गेम्स 2026 उनका आखिरी असाइनमेंट होगा। इसके बाद वे नीदरलैंड की पुरुष टीम के हेड कोच का पद संभालेंगे।

रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन (KNCB) ने नॉफ्के को दो साल के कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त किया है। उनका करार 2028 के अंत तक रहेगा। उनका पहला बड़ा काम नीदरलैंड को 2027 वनडे वर्ल्ड कप और 2028 टी-20 वर्ल्ड कप के क्वालिफिकेशन के लिए तैयार करना होगा। वह रयान कुक की जगह लेंगे, जिन्होंने परिवार को ज्यादा समय देने के लिए पद से हटने का फैसला किया है।

पिछले साल पाकिस्तान से जुड़े

नॉफ्के अभी पाकिस्तान के एशियन गेम्स अभियान का हिस्सा हैं। पाकिस्तान की पुरुष टीम 28 सितंबर से टूर्नामेंट में उतरेगी और क्वार्टरफाइनल स्टेज से अभियान शुरू करेगी।

नॉफ्के मई 2025 में टीम के सपोर्ट स्टाफ से जुड़े थे। उस समय माइक हेसन को व्हाइट-बॉल हेड कोच बनाया गया था और नॉफ्के को बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी दी गई थी।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *